पुरोहित महासंघ उत्तराखंड राज्य ईकाई की बैठक सम्पन्न।


देहरादून। अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता- सिद्धपीठ माँ सुरकंडा मंदिर के पुजारी रमेश लेखवार (अत्रि जी महाराज), द्वारा की गई।
बैठक में अध्यक्ष- रमेश लेखवार अत्रि जी महाराज, उपाध्यक्ष- राजीव थपलियाल, महासचिव – उदित पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता – डॉ स्वामी एस चंद्रा, मीडिया प्रभारी – महेन्द्र सिंह राणा, सदस्य- राजेश थपलियाल, लेखवार ने महासंघ के विस्तार पर चर्चा की।
उपाध्यक्ष राजीव थपलियाल ने कहा महासंघ के द्वारा उत्तराखंड के समस्त जनमानस के हित में कार्य किया जाना चाहिए।
महासचिव उदित पांडेय ने कहा अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड के सम्पूर्ण सनातन धर्म के लोगों के प्रति बिना किसी भेद भाव के कार्य करेगा।
प्रदेश प्रवक्ता- डॉ स्वामी एस चंद्रा ने महासंघ का कार्य बहुत बड़ा है, हमें सर्व प्रथम संगठन का पूरे राज्य में विस्तार करना होगा, माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर शिष्टाचार भेंट कर अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सरकार के द्वारा कालनेमी नियम के निर्णय के लिये गए पूर्ण समर्थन किया जा रहा है, उत्तराखंड राज्य ईकाई भी पूर्ण रुप से सहयोग करेगा।
मीडिया प्रभारी – महेन्द्र सिंह राणा ने कहा समस्त समाज को विश्वास में लेकर संगठन काम करेगा तथा अधिक से अधिक विद्वान विभूतियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
अध्यक्षीय उद्बोधन में रमेश लेखवार अत्रि जी महाराज ने कहा अतिशीघ्र माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर महासंघ की ओर से पुरोहित आयोग का शीघ्र गठन करने की माँग की जाएगी क्योंकि कई राज्यों पुरोहित आयोग का गठन किया जा चुका है, उत्तर प्रदेश की भाँति उत्तराखंड राज्य में भी आयोग का गठन किया जाय। उत्तराखंड के समस्त मठ मंदिरों में जितने भी पुरोहित, पुजारियों को जोड़ा जाएगा।
प्रवक्ता डॉ स्वामी ने बताया कि अध्यक्ष रमेश लेखवार अत्रि जी महाराज ने पुरोहित शब्द को परिभाषित करते हुए कहा कि पुरोहित का अर्थ पर लोगों का हित सोचने वाला बताया, पुरोहित पुरुषार्थ कार्य करना। डॉ स्वामी ने बताया कि प्रथम चरण में महासंघ का विस्तार किया जाएगा तथा राज्य में एक पुरोहित महासंघ के द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,
बैठक में माँ ज्वाल्पा सिद्धपीठ के राजेश थपलियाल, शास्त्री लेखवार, अभ्यंश चंद्रा ने अपने विचार व्यक्त किए।