सोमवार को पर्यटकों की संख्या कम रही

नैनीताल । सोमवार को सरोवर नगरी में सुबह से मौसम खराब रहा दोपहर में नगर में हल्की बारिश भी हुई लेकिन उसके बाद मौसम फिर से साफ हो गया नगर का मौसम लगातार पल पल बदल रहा है, दोपहर के वक्त यहां काफी उमस भरी गर्मी पड़ रही थी । नगर में सैलानियों की संख्या काफी कम रही । रविवार को यहां सैलानियों की संख्या काफी अधिक थी उसके बाद यहां से सैलानी अपने-अपने स्थान को लौट गए इसके बाद यहां काफी कम संख्या में सैलानी थे । सैलानियों ने नगर के अलावा आसपास के पर्यटक स्थलों की भी सैर की । पर्यटकों से नगर के अधिकांश होटल भी अब खाली हो गए हैं होटल गाइड नगर के विभिन्न स्थानों पर खड़े रहकर पर्यटकों की तलाश कर रहे हैं । पर्यटकों की संख्या कम होने से यहां पर्यटक वाहनों से जाम भी नहीं लगा हालांकि अभी यहां के सभी पार्किंग पर्यटक वाहनों से पूरी तरह से फूल हैं । माल रोड में शाम के वक्त सैलानियों ने जमकर चल अकादमी की तथा नौकायन का भी आनंद उठाया ।