नैनीताल व्यापार मंडल का कार्यकाल छह माह बढ़ा,10 जनवरी को होंगे चुनाव

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की कोर कमेटी और आम बैठक मंगलवार को बोट हाउस क्लब में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाकर सात जनवरी 2027 तक करने और 10 जनवरी 2027 को व्यापार मंडल के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पुनीत टंडन को अध्यक्ष, तरुण कांडपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास जयसवाल को उपाध्यक्ष, शिव शंकर मजूमदार को सचिव, अमित वीरमानी को सह उपाध्यक्ष और हर्ष गुरुरानी को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सदस्यता, स्वागत, आपदा एवं राहत, सलाहकार और कोर कमेटी सहित विभिन्न समितियों का गठन कर संयोजकों और सदस्यों की घोषणा की गई। बैठक में तय किया गया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए जल्द चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो नियमावली के अनुसार चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे। साथ ही 8 जुलाई से व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। सदस्यता फॉर्म मॉल रोड, मल्लीताल और तल्लीताल के निर्धारित केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम खराब होने और मार्ग अवरुद्ध होने से डोला के स्थान पर सौड़ में हुआ जनसंवाद शिविर

संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने सभी व्यापारियों से सदस्यता अभियान में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की प्रभावी पैरवी और नैनीताल के व्यापारिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक मजबूत और पारदर्शी व्यापार मंडल जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  फंड रेज़िंग एवं प्रभावी इन्वेस्टर पिच में एआई की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad