नैनीताल में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती का स्वागत

नैनीताल l भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नैनीताल मंडल की ओर से सोमवार को जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती के नैनीताल आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रहीं। स्वागत समारोह की शुरुआत भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों द्वारा की गई, जिन्होंने संगीत शिक्षिका नेहा आर्या के नेतृत्व में पारंपरिक छोलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन मीरा बिष्ट ने किया। जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की सभी महिलाओं के लिए बैठकों में उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर चलना होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमिता साह, मोहिनी बिष्ट, पूजा सिंह, दीपिका वर्मा, रमा पाठक, हंसी, माया, मालती, जीवंती भट्ट, कविता गंगोला सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।










