सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोशिएशन की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए तथा संगठन का चुनाव आगामी 26 जुलाई को होगे
नैनीताल । सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोशिएशन की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए तथा संगठन का चुनाव आगामी 26 जुलाई को करायेजाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए संगठन के महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि संगठन का चुनाव 26 जुलाई को प्रातः 11:00 से मिडिल स्कूल मल्लीताल में असलम अली जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ परिषद, दीपक बिष्ट पूर्व अध्यक्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर संघ तथा एम बी पालीवाल अध्यक्ष डीएसबी परिसर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त बैठक में जिलाधिकारी नैनीताल को शीघ्र वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन दिए जाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा चिकित्सा पूर्ति बिलों को अनावश्यक रूप से लंबित करने पर रोष व्यक्त किया गया। तथा शहर की यातायात व्यवस्था विशेष रूप से स्टेट बैंक मल्लीताल से चीन बाबा मंदिर के मध्य वन वे का शक्ति से पालन करने हेतु पुलिस प्रशासन से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त शहर के अयरपाटा, सात नम्बर, राजकीय पॉलिटेक्निक, रॉयल होटल कंपाउंड, तथा मोहन को चौराहे से अमरायलय परिसर की ओर जाने वाले खड़ी चढ़ाई वाले मार्ग पर शाम 6:00 बजे बाद नशेड़ियों का जमवाड़ा बन जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई ।बैठक में पुलिस प्रशासन से संबंधित क्षेत्रों में गश्त कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया ।
बैठक में मंजू बिष्ट, त्रिलोक सिंह रौतेला, रेखा त्रिवेदी, दीपा बिष्ट, पी एस रौतेला, दिनेश चंद पांडे, निर्मल पांडे, गिरीश जोशी, प्रशांत कुमार साह, ललित मोहन पांडे, राजीव गुरुरानी, मनोज चौधरी, एन बी पन्त, मिथिलेश पांडे, प्रकाशसिंह, विनीता बिष्ट, केदार सिंह राठौड़, सुनील लाल शाह, पीतांबर दत्त, कमल किशोर जोशी, लक्ष्मण सिंह मेहरा तथा एस एस मेहरा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।











