भारतीय शहीद सैनिक स्कूल में मंगलवार को उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के द्वारा दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के द्वारा दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान विद्यालय के बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत सभी का स्वागत किया। इस बीच प्रकोष्ट इंचार्ज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत व आभार व्यक्त किया

डॉ आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के इंचार्ज डॉ ओम प्रकाश ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आपदा की दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील है हमें इन आपदाओं के बीच रहकर अपनी सुरक्षा करनी होगी, हमारी सबसे बड़ी कमी है कि हम तब जागते हैं जब कोई बड़ी आपदा हमारे सामने आती है उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोक पाना मानव के बस की बात नहीं परंतु यदि हम इसके प्रति जागरूक रहें तो कुछ हद तक हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एफआरआई परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई

कार्यक्रम में प्रकोष्ठ की प्रशिक्षक डॉ मंजू पांडे ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा की बहुत अधिक जिम्मेदारी होती है। यदि विद्यालय में कहीं कोई खतरे वाला स्थान है तो उन्हें चिन्हित करें और वहां अभिलंब सुरक्षा के इंतजाम करें। सुरक्षित माहौल में ही बच्चे की सही ढंग से पढ़ पाएंगे इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आपदा से पूर्व सावधानी है। मंगवार को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम नारायण व विशिष्ट अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ प्रहलाद मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय व उनके सहयोगियों द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को अग्नि दुर्घटना जैसे गैस सिलेंडर में आग लगने से उसे कैसे बचाया जाए इसका डेमो प्रदर्शन कर जानकारी दी वहीं भूकंप और अग्नि से सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी दी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह मेहता ने सभी का धन्यवाद अदा किया। वही कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सती द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज नाैकुचियाताल के प्रांगण में न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव का खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजन किया गया

इस दौरान कार्यक्रम में प्रकोष्ठ की प्रशिक्षण डॉ प्रियंका त्यागी विद्यालय के शिक्षक उत्कृष्ट बोरा,आलोक भट्ट, महेश, मीनाक्षी बिष्ट, गोविंद बोरा, गोविंद नेगी, नवीन पाठक,मंजू जोशी गिदाम्बरी सहित विद्यालय के अन्य
शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad