ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता 4 जून से शुरू होगी

नैनीताल। जिला कीड़ा संघ व जिम खाना क्लब के सहयोग से 4 जून से ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी इन दिनों तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही हैं। डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में इस बार 4 दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों ने काफी उत्साह है। उन्होंने बताया पिछले कई समय से प्रतियोगिता की तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को डेढ़ लाख तथा उप विजेता टीम को एक लाख रुपया पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सभी टीमों के खिलाड़ियों को आने जाने का खर्चा तथा खाने पीने रहने की सुविधा भी डीएसए द्वारा की जा रही है। हॉकी प्रतियोगिता के लिए, डीएसए परिवार द्वारा पिछले कई दिनों से फ्लैट्स को ठीक किया जा रहा है। महासचिव श्री जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 4 जून को शाम 5 बजे होगा। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से इस प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।
बता दें कि पिछले कई समय से, डीएसए का जीर्णोद्वार का कार्य चल रहा है। अब, यहां आने वाले खिलाड़ियों को भी कोई परेशानी नहीं होगी। डीएसए में 8/9 निर्मित कमरे भी बनाए गए हैं। इसके अलावा नया कमेंट्री रूम भी बनाया गया है।