मार्ग में फिसलने से पर्यटक घायल

नैनीताल । राजस्थान से यहां घूमने आए एक पर्यटक नगर के चीना पीक मार्ग में फिसलने से घायल हो गया जिसे वन विभाग के कर्मचारी नगर के बीडी पांडे चिकित्सालय में पहुंचाया अस्पताल में उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। जानकारी के मुताबिक राजस्थान से यहां पहुंचे चार दोस्त गुरुवार की सुबह नगर की सबसे ऊंची चोटी चीना पीक में ट्रैक पर घूमने चले गए, इसी दौरान एक पर्यटक का पैर फिसल गया और वह रास्ते में गिर गया जिससे उसके पैर मैं चोट आ गई इसके बाद उसके दोस्त तथा वन विभाग के कर्मचारी कुछ दूर तक उसे कंधे पर रखकर ले तथा फिर एक वाहन मैं बिठाकर अस्पताल ले जहां चिकित्सकों ने पर्यटक का उपचार करने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी । घायल पर्यटक के दोस्तों ने बताया कि वह बुधवार को राजस्थान से यहां पहुंचे थे जिनमें से उनका दोस्त प्रदीप 20 साल ट्रैक पर चढ़ते वक्त पैर फिसल गया और उसे चोट लग गई ।












