आनंदशाला शिविर में मानचित्र का इतिहास के बारे में बताया।

देहरादून। आज दिनांक 6 जून 2026 को शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी.1986) के तत्वाधान में तत्वाव्धान में 15 दिवसीय आनंदशाला शिविर (समर कैंप) के छठवें दिन छात्र-छात्राओं को हिंदी एवं अंग्रेजी के शब्दों को लिखने एवं याद करने के लिए दिया गया, साथ ही गत् दिवस बच्चों को पर्यावरण विषय पर फिल्म दिखाई गई थी उसके बारे पूछा, बच्चे फिल्म को कितना समझे। तत्पश्चात बॉलीवॉल ककी प्रतियोगिता करवाई।
दूसरे सत्र में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी कुमुद कुमार शर्मा ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण कार्य तथा मानचित्र का इतिहास, जीपीएस एवं मानचित्र बनाने की प्रक्रिया को भली-भांति समझाया, सोशल इंटर्नशिप प्रशिक्षुओं को हिंदी वर्णमाला का ज्ञान कराया गया जिससे बच्चों को समझाने में सरलता होगी,
संवाद सत्र में संस्था के अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने प्रत्येक प्रशिक्षुओं से प्रति दिन की प्रगति रिपोर्ट पूछी, सभी ने अपने प्रतिदिन के अनुभव साझा किए, सभी को व्यवहार कुशल बनने पर ध्यान देने के लिए कहा क्योंकि व्यापार करने के लिए मृदुल भाषी एवं सहनशीलता होनी चाहिए। यूपीईएस से जस अरोड़ा, राम्या गुप्ता, अंशिका यादव, काव्या मंडल, कृष कुमार, वर्णिका पंत, मुजीब अहमद, सम्मेद जैन, यूआईटी से आदित्य कंडवाल, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से सुश्री मंशा राय, समृद्धि, रेशम ने भाग लिया।अंत में सभी को जलपान कराया गया।











