सावन माह के पहले सोमवार पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही

नैनीताल । सावन माह के पहले सोमवार पर नगर वह उसके आसपास के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई थी इस दौरान भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया । नगर के म नयना देवी मंदिर मनपसंद देवी मंदिर ठंडी सड़क स्थित शिव मंदिर गुफा महादेव मंदिर माल रोड स्थित शिव मंदिर हनुमानगढ़ सहित आसपास के मंदिरों में जाकर भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया मां नयना देवी मंदिर में यहां पहुंचे सैलानियों ने भी जाकर पूजा अर्चना की । एक माह तक सावन माह में भक्तों द्वारा प्रत्येक सोमवार को व्रत रखा जाता है । नगर से कावड़ियों का एक दल गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार गया हुआ है जो शीघ्र ही यहां पहुंचकर नगर के विभिन्न मंदिरों में जाकर गंगाजल को शिवलिंग पर चढ़ाएंगे । सामाजिक कर्यकर्ता रक्षित शाह ने बताया कि कुमाऊं में श्रावण माह मास का प्रथम सोमवार 20 जुलाई को है, कुमाऊं मै व्रत होगा। वैसे श्रावण मास मास का प्रथम सोमवार 3 अगस्त को होगा। कुमाऊं मै 16 जुलाई 2026 हरेला पर्व से श्रावण मास शुरू हो चुका है जो 16 अगस्त 2026 को खतम हो जायेगा। 17 अगस्त 2026 को घी संक्रांति होगी। कुमाऊं में भाद्रपद शुरू होगा। अधिकमास के कारण श्रावण जो कि कुमाऊँ के अलावा जो श्रावण मास मानेंगे वो 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 , रक्षा बंधन तक मानेंगे। कुमाऊँ मै सोमवार , 20 जुलाई, 27 जुलाई, 3 जुलाई, और 10 जुलाई 2026 कुमाऊं के अलावा जो सोमवार रखेंगे, 3 जुलाई, 10 जुलाई, 17 जुलाई, और 24 जुलाई 2026। श्रावण जब समाप्त होता है उस दिन रक्षा बंधन का त्यौहार होता है।

यह भी पढ़ें 👉  स्टाफ कंपाउंड में घर में घुसी उड़न बिल्ली और उसका बच्चा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad