राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 643वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । बराज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 643वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 643वे दिन मुवानी के किमतोली में उत्तरा पथ सेवा संस्था को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए पौधे वितरित किए गए। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उत्तरापथ संस्था रिंगाल से क्राफ्ट संबंधी कई उत्पाद स्थानीय लोगों को रोजगार देकर बना रही है ।जिसका उत्तराखंड ही नहीं अपितु विदेशो में भी उत्पाद जाता है ‌। लोकल वोकल के तहत हस्तशिल्प का कार्य किया जा रहा है । कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख राजेंद्र पन्त पंकज कार्की ,राधा खनका निर्मल पंत, पूरन भट्ट ,मोहन राम, कलावती देवी, पप्पू कुमार उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।