उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान 429 वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल l उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान 429 वें दिन भी जारी रहा। दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में अभियान के 429 वे दिन ।।।।मेरा पौधा मेरा परिवार ।।।।कार्यक्रम के तहत पौधारोपण को ग्रामीणों से जोड़ने के क्रम में आज डीडीहाट के भनडा ग्राम के ग्रामीणों को जोड़ा गया। दिनेश गुरु रानी द्वारा ग्रामीणों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि मुख्य उद्यान अधिकारी के सहयोग से उनके माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण को दो दो पौधे कुल 300 पौधे माल्टा, संतरा,कागजी नींबू के वितरित किए गए ।साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता कन्याल व ग्राम प्रधान शंकर कन्याल के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता कन्याल ने कहा कि हिमालय की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है। ग्राम प्रधान शंकर कन्याल ने कहा कि इस कार्यक्रम से ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आएगी व जंगल बचेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता कुंडल सिंह कन्याल ने कहा कि जंगलों को बचाना हमारा प्रथम कर्तव्य है। यहां के ग्रामीणों के द्वारा जंगल बचाए गए हैं। जिससे यहां पर हरियाली है। कार्यक्रम को कृष्ण सिंह कन्याल सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह कन्याल सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल भगवान सिंह कन्याल बलवंत सिंह आदि ने संबोधित किया। इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा विद्यालयों को जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीणों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है जिसकी सराहना की जा रही है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad