चंद्रयान-3 की सफलता से अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरा भारत -कुलपति प्रो० दीवान सिंह रावत

नैनीताल l 23 अगस्त 2023 को कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कान्फ्रेस हॉल में कुलपति प्रो० दीवान सिंह रावत के साथ विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड होने की ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटना के साक्षी बनें।

देश के वैज्ञानिकों और नागरिकों के आत्मविश्वास को बदाने एवम प्रोत्साहित करने हेतु साउथ अफ्रीका से इस कार्यक्रम में जुड़े माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन को सुनने के पश्चात कुविवि के अधिकारियों व कर्मचारियो को संबोधित करते हुए मा० कुलपति ने कहा कि चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई थी। इस मिशन की सफलता से भारत अमेरिका, रूस और चीन के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है और एक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। मा० कुलपति प्रो० रावत जी ने सभी का आवाहन किया कि देश की प्रगति में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बढ़ाई गई निगरानी

इस अवसर पर कुलसचिव श्री दिनेश चंद्रा, डॉ० महेंद्र राणा, उप कुलसचिव श्री दुर्गेश डिमरी, उप कुलसचिव डॉ० संजय कुमार, श्री एल०डी० उपाध्याय, श्री पूरन पाठक, श्री अविराम पंत सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।