लद्दाख, नेपाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ साथ दिल्ली की छात्राओं ने भी मनाया फूल देई

नैनीताल l गुरुवार को बालिकाओं को उत्तम शिक्षा देने के लिए निरंतर अग्रसर विद्यालय, ऑल सेंट्स कॉलेज मे, चैत्र माह के आगमन पर, बसंत ऋतु के स्वागत करने के लिए पूरे उत्तराखंड मे मनाए जाने वाले लोक पर्व फूल देई की धूम रही। इस लोक पर्व को मनाए का उद्देश्य छात्राओं को अपनी संस्कृति और लोक पर्वों के प्रति जागरूक करने के साथ साथ देश के दूसरे भागों से आई छात्राओं को पहाड़ों के इन रंगो से अवगत कराना भी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी ऑल सेंट्स कॉलेज मे कक्षा 1 से 6 तक की नन्ही छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर फूल अर्पित कर देहरी पूजी व ‘फूल देई छम्मा देई’ का गीत गाकर विद्यालय को गुंजित किया। इस प्रकार इन नन्ही बालिकाओं ने विद्यालय व इसमे पढ़ने वाले समस्त बच्चों की सफलता व समृद्धि की प्रार्थना की। खास बात यह रही कि लद्दाख, बिहार, नेपाल और उत्तर प्रदेश से आई छात्राओं ने भी इस उत्सव में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने सभी बच्चों को आशीर्वाद के साथ साथ तोहफे भी दिये। इस तरह इस लोक त्यौहार को मनाये जाने के साथ साथ बच्चों को इसके बारे मे जानकारी भी दी गयी और इस पर्व के महत्व को समझाते हुए अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का और इसका आदर करने का संदेश भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिल्स क्राउन एकेडमी के बच्चों ने जन्माष्टमी पर कान्हा का रूप धरा।
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad