नगर के रुकुट कंपाउंड में बह रहा है सीवर, जनता परेशान

नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल स्थित रुकुट कंपाउंड में बीते 15 दिनों से बह रहें सीवर  से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। इस संबंध में जल संस्थान को कई बार  सूचना देने के बावजूद भी संबंधित विभाग टूटी सीवर लाइनों की मरम्मत नहीं कर रहा  हैं। और आलम यह है की टूटी लाइनों से सीवर बहते  हुए  नैनीझील में समा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में फास्ट टैग से प्रवेश शुल्क वसूली का ट्रायल शुरू

रूकुट  कंपाउंड निवासी डॉ. कासिम ने बताया की बीते 15 दिनों से क्षेत्र में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी हुई हैं। जिससे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं। राहगीरों को आने जानें में दिक्कतें हो रही हैं तो वहीं इसकी बदबू से लोगों का वहां रहना भी दूभर हो गया हैं। साथ ही खुले में बह रहा  यह सीवर गर्मियों में  कई  बीमारियों को भी दावत दे रहा हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 801वे दिन भी जारी रहा।

वहीं सभासद सपना बिष्ट ने बताया की उनके द्वारा कई बार संबंधित विभाग को इस संबंध में अवगत कराया गया हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुईं। जिसपर उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सीवर लाइन की मरम्मत करने की  मांग की है 

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad