मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन ग्रामीणों को पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री

धारी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा ब्लॉक के दुरस्त क्षेत्र ढोलीगाँव मैं 2 दर्जन गाँव के मध्य में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर श्रम विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 2 दर्जन गांवों के उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हजारो श्रमिकों को खाद्य सामग्री सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पहाड़पानी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेने और अपनी सामग्री प्राप्त करने के लिए हजारों रुपये खर्च कर हल्द्वानी जाना पड़ता था। कई बार इतनी परेशानी उठाने के बावजूद भी उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता था। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए पहाड़पानी में श्रम विभाग का शिविर आयोजित कर श्रमिकों को उनके गांव के नजदीक ही सामग्री उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव लोचन साह बने मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष

मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण एवं उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं को आर्थिक सहायता तथा श्रमिक की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं!

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोवर्धन धराधार गोकुल-त्राणकारक।विष्णुबाहुकृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रदो भव ॥अर्थात हे गोवर्धन पर्वत , आप पृथ्वी को धारण
Ad Ad Ad