इंटर ऑफिशियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के फाइनल में पहुंचीं Tallital Vyapaar Mandal ‘A’ और Combined Education की टीमें
नैनीताल। इंटर ऑफिशियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के अंतर्गत आज खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए Tallital Vyapaar Mandal ‘A’ और Combined Education की टीमों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला High Court 11 और Tallital Vyapaar Mandal ‘A’ के बीच खेला गया, जिसमें Tallital Vyapaar Mandal ‘A’ ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला Combined Education और All Saints Rangers के बीच खेला गया। इसमें Combined Education की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बनाई।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल दिनांक 17 नवंबर 2026 को अपराह्न ठीक 3:30 बजे DSA ग्राउंड, द फ्लैट्स, नैनीताल में Tallital Vyapaar Mandal ‘A’ और Combined Education के मध्य खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।













