कैलाश मानसरोवर यात्रा पांचवें दल के यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी द्वारा उनके द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान के तहत अभियान के 736 वे दिन भी पौधारोपण किया

नैनीताल । कैलाश मानसरोवर यात्रा पांचवें दल के यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी द्वारा उनके द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान के तहत अभियान के 736 वे दिन राष्ट्रीय राजमार्ग डीडीहाट के ओगला व अस्कोट के मध्य स्थित पवित्र ।।शिव मंदिर परिसर।। में श्रावण मास में पवित्र रुद्राक्ष के पौधे के रोपण के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। दिनेश गुरु रानी द्वारा यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने, हिमालय को कूड़ा मुक्त करने,वयात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करने की शपथ दिलाई।
सभी यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की हिमालय बचाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वे हिमालय को कूड़ा मुक्त करने में सहयोग करेंगे साथ ही यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे व अन्य को भी प्रेरित करेंगे।
उक्त कार्यक्रम में दल के कोऑर्डिनेटर धर्मानंद जोशी सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शाह सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी, गौरव पांडे व निगम कर्मी के साथ ग्रीफ के कर्मचारी भी उपस्थित रहे