आर्य समाज आर के पुरम व राजौरी गार्डन का उत्सव संपन्नभगवा हमारी संस्कृति की पहचान है-अनिल आर्य


दिल्ली l आर्य समाज आर के पुरम सेक्टर 9 एवं राजौरी गार्डन दिल्ली का वार्षिकोत्सव सोल्लास संपन्न हुआ I
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि भगवा हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है I यह तप त्याग बलिदान का प्रतीक है I जब व्यक्ति पक जाता है और आयु के तीसरे चरण में सन्यास लेता है तब सन्यास के योग्य बनता है I य़ह पुरातन काल से चली आ रही व्यवस्था है इसे किसी वर्ग विशेष या संस्था से जोड़ा नहीं जा सकता I उन्होंने जोर देकर कहा कि समय की मांग है हिन्दू समाज जात पात से ऊपर उठकर संगठित हो तभी राष्ट्र सुरक्षित रहेगा I यज्ञ और योग से सभी को जोड़ा जा सकता है l
वैदिक विद्वान डॉ. महेश विद्यालंकार ने कहा कि यह उत्सव हमे कर्तव्य बोध व जगाने के लिए आते हैं हम जागरूक हो और अपने जीवन का निर्माण करे I
आर्य नेता आर्य रविदेव गुप्ता ने कहा कि आर्य समाज को ज़न आंदोलन बनाने के लिए आम व्यक्ति की समस्याओं से जुड़ना होगा I रविन्द्र आर्य व अनिल कवर ने कुशल संचालन किया I आचार्य विद्या प्रसाद मिश्र, आचार्य उर्वशबुद्ध जयपुर, बीजेपी नेता अनिल शर्मा, आदि ने भी अपने विचार रखे I सूर्यपाल सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन किया I
प्रमुख रूप से प्रकाश वीर शास्त्री, ओम प्रकाश यजुर्वेदी, एस पी सिंह, कमांडर पी सी बक्शी, हरिचंद,सुरेन्द्र गुप्ता, महा वीर सिंह आर्य, शशि कांत, अजय खट्टर, स्वदेश शर्मा आदि उपस्थित थे I

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी अंर्तसदनीय वाद विवाद प्रतियोगिता में सागवान सदन ने मारी बाजी
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad