रामनगर सरस मेले में स्वीप गतिविधियों एवं एस.आई.आर. “शंका समाधान संवाद” का किया गया प्रचार-प्रसार

रामनगर, । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल, नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक स्वीप नैनीताल के निर्देशन में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत संचालित “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम एवं अन्य स्वीप गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में रामनगर में आयोजित सरस मेले में स्वीप टीम द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत संचालित “शंका समाधान संवाद” एवं स्वीप की अन्य गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। मेले में उपस्थित आमजन, युवाओं, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को स्वीप गतिविधियों से जुड़ने तथा मतदाता सूची से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सरस मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की उपस्थिति रही। स्वीप टीम द्वारा मेले में उपस्थित लोगों के मध्य एस.आई.आर. एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकाधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और विधायक रहे मौजूद

कार्यक्रम में श्रीमती मीनाक्षी कीर्ति, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, ब्लॉक समन्वयक स्वीप श्री बंता सिंह, श्री दीप गोस्वामी एवं श्री चंदन सिंह रावत उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad