डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेम चंद्र जोशी द्वारा लिखित पुस्तक क्लाइमेट रिस्पोंसिव प्लांट बायोलॉजी का विमोचन किया गया

नैनीताल । डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेम चंद्र जोशी द्वारा लिखित पुस्तक क्लाइमेट रिस्पोंसिव प्लांट बायोलॉजी का विमोचन कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत द्वारा किया गया। । कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने पुस्तक की विषयवस्तु एवं इसकी वैज्ञानिक उपयोगिता की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन वैश्विक चुनौती बन चुका है और ऐसे में पौधों की जलवायु अनुकूलन क्षमता पर आधारित यह पुस्तक शोधार्थियों, वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। डॉ. हेम चंद्र जोशी ने बताया कि यह पुस्तक विश्वभर के पादप वैज्ञानिकों, कृषि वैज्ञानिकों, पारिस्थितिकीविदों, पर्यावरण शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को समर्पित है, जिनके अथक प्रयास पौधों की दुनिया को समझने और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। पुस्तक में पौधों की शारीरिक क्रियाओं, जलवायु सहनशीलता एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं को सरल एवं शोधपरक शैली में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पुस्तक उन किसानों एवं खेतों में कार्य करने वाले श्रमिकों को भी समर्पित है, जो अपने अनुभव एवं पारंपरिक ज्ञान के माध्यम से मानव, पौधों और पर्यावरण के अटूट संबंध को जीवित रखते हैं। डॉ जोशी ने संपादित पुस्तक को विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी को भेट की । प्रस्तुत पुस्तक को स्प्रिंगर नेचर पब्लिकेशन बर्लिन ,लन्दन , यू एस ए द्वारा प्रकाशित किया गया है ।इस अवसर पर किशोर जोशी ,डॉ नवीन पांडे ,स्वाति जोशी आदि उपस्थित रहे ।









