शेरवानी लॉज स्थित सांई मंदिर का 24 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

नैनीताल l शेरवानी लॉज स्थित सांई मंदिर का 24 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
दिल्ली से आई हुई कीर्तन मंडली आलोक मिश्रा एवं आरती की संगत में सैकड़ो महिलाओं ने दिनभर भजन कीर्तन और आरती में भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सांई मंदिर के ट्रस्टी विनोद अरोड़ा, प्रबंधक डी एन जोशी पंडित देवकीनंदन भट्ट, पंडित विपिन चंद्र जोशी पंडित मनोज पौड़ियांल श्रीमती देवकी जोशी, पंडित हेम जोशी, कमलेश जोशी, पंडित मुकेश तिवारी
हेमा तिवारी ,श्वेता जोशी, आशीष जोशी, सृष्टि तिवारी,चंचल सिंह रावत ,लक्ष्मण सिंह रावत ,तारा सिंह , ललित जोशी,विवेक , हिमांशु सिंह मुकुल सिंह बोरा,आकाश मेहता के अलावा मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर की छात्राएं नियति ,दिशा ,गरिमा साह,अंजलि, निवेदिता उप्रेती ,प्रियांशी बिष्ट, चेतना आकांक्षा के अलावा शेरवानी लॉज क्षेत्र की समस्त जनमानस ने भंडारे में सहयोग दिया। मुख्य ट्रस्टी विनोद अरोड़ा ने क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार व्यक्त किया ।









