विधायक श्रीमती सरिता आर्या द्वारा बी.डी. पांडे अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण, आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायज़ा

नैनीताल l विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने नैनीताल स्थित बी.डी. पांडे अस्पताल का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विशेष रूप से हाल की बारिश और बाढ़ से प्रभावित मरीजों की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था, तथा मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और यह भी जाना कि उन्हें किस प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। विधायक ने उत्तरकाशी दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए नैनीताल क्षेत्र में किसी संभावित आपदा की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता का मूल्यांकन किया। उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि ऐसी आपात स्थिति में बी.डी. पांडे अस्पताल किस हद तक प्रभावी भूमिका निभा सकता है और किन कमियों को दूर करना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अनुपयोगी मशीनों, अव्यवस्थित चिकित्सा प्रणाली और चिकित्सकों की अनुपलब्धता जैसे गंभीर मुद्दों पर उन्होंने स्पष्ट नाराज़गी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो — इसके लिए आवश्यक संसाधनों की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। निरीक्षण में प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधियों में मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की, उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट आशीष बजाज, कार्यालय मंत्री भारत सिंह, डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, कमल जोशी, विक्रम राठौर, पंकज बरगली, नगर पालिका सभासद गजाला कमाल, भगवत सिंह रावत, कविता गंगोला, तेज सिंह नेगी, आदि शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad