टीबी, एएमबी एवं एएनसी स्क्रीनिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल। । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा के अंतर्गत ग्राम सभा नाई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी, एएमबी एवं एएनसी स्क्रीनिंग से संबंधित जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान कुल 16 गर्भवती महिलाओं (ANC) की पहचान की गई तथा उन्हें नियमित जांच, पोषण, टीकाकरण एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य टीमों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें आरबीएसके टीम (प्रथम), सीएचओ, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, बीपीएम, बीसीएम एवं एसटीएस उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान टीबी एवं अन्य बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी लाभार्थियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में नियमित जांच कराने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।










