तल्लीताल पुलिस ने 02 चालक को नशे शराब में वाहन चलाने पर किया गिरफ्तार, वाहन सीज

नैनीताल l एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। आदेश के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक म जनपद नैनीताल *श्री पी एन मीणा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक *श्री डा. जगदीश चंद्र व क्षेत्राधिकारी *प्रमोद साह* के पर्यवेक्षण में सघन चैकिंग अभियान में थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोहरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 05.03.2025 को एक RTR बाइक संख्या UK04J9743 के चालक राज सिंह रावत उम्र 22 वर्ष पुत्र दान सिंह निवासी गेठिया सेनिटोरियम थाना तल्लीताल जिला नैनीताल व एक स्कूटी एन टॉक संख्या UK04TB 7669 के चालक पंकज पटलिया उम्र 20 वर्ष पुत्र किशन सिंह रावत निवासी गेठिया सेनिटोरियम थाना तल्लीताल जिला नैनीताल वाहन को नशे शराब में मदहोश होकर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा डॉट तल्लीताल में रोककर चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर अन्तर्गत एमवीएक्ट में दोनों बाइक व स्कूटी चालको को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मेनू कैम्प–2026 का शुभारंभ, कुलपति, कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत ने किया सेलिंग एक्सपीडिशन का फ्लैग-ऑफ

गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0 सतीश उपाध्याय
2- का. अमित कुमार
3-कानिo हरीश नाथ

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad