मां नन्दा देवी महोत्सव 2026 की तैयारियों को बोर्ड की हरी झंडी,,सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान निविदा भी पास

नैनीताल संवाददाता l नगर पालिका परिषद नैनीताल की विशेष बोर्ड बैठक सोमवार को पालिका सभागार में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री माँ नन्दा देवी महोत्सव 2026 से जुड़े कार्यों और सफाई व्यवस्था को लेकर तीन अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बोर्ड ने महोत्सव के नंदा देवी महोत्सव के तहत निम्न निविदाओं को मंजूरी दी l मेले में अस्थाई जर्मन हेंगर, किओस्क, कैनोपी, वाटरप्रूफ दुकानों का निर्माण और मनोरंजन के लिए झूलों की स्थापना l शहर के विभिन्न स्थानों पर वाटरप्रूफ टेंट, किओस्क, कैनोपी, पंडाल गेट व अन्य व्यवस्थाएं l विद्युत, ध्वनि व सुरक्षा मेला परिसर और शहर में विद्युत-ध्वनि व्यवस्था, निर्धारित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा और लाइव टेलीकास्ट के लिए एलईडी स्क्रीन की जाएगी l डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण एवं पृथक्कीकरण की निविदा की जाएगी l
मेला परिसर में केवल निर्धारित मेला प्रचार-प्रसार और संकेतकों की ही अनुमति होगी। किसी भी प्रकार के राजनीतिक पोस्टर, बैनर, फ्लेक्सी, होर्डिंग नहीं लगेंगे। अति आवश्यक होने पर अध्यक्ष महोदया से पूर्व अनुमति लेनी होगी। उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाहरी राज्यों व शहरों से आए छोटे कारोबारियों/फड़ व्यवसायियों को मेला परिसर में व्यवसाय की अनुमति नहीं होगी। इनके लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। मनोरंजन झूलों की संख्या व दर निविदा में अंकित होगी। सुरक्षा कारणों से इनका संचालन रात 8 बजे तक ही किया जा सकेगा। मेला परिसर में सफाई व्यवस्था के लिए 20 दिन के लिए 40 पर्यावरण मित्र आउटसोर्स पर रखे जाएंगे। बोर्ड ने पूर्व वर्षों की भांति महोत्सव के दिशा-निर्देशों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर, फ्लेक्सी, होर्डिंग लगाने की भी स्वीकृति दी। पालिका क्षेत्र के सभी 15 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण, स्थानीय परिवहन और हल्द्वानी ट्रेंचिंग ग्राउंड तक कूड़ा पहुंचाने के लिए निविदा/अधिप्राप्ति को जनहित में सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल कि ओर से 4 अगस्त को दिए गए पत्र पर भी चर्चा हुई। इसमें पालिका के स्थाई कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिए जाने का प्रस्ताव था, जिसे बोर्ड ने अनुमोदित कर दिया। बैठक में सभासद रमेश प्रसाद,अंकित चन्द्रा, शीतल कटियार,जितेन्द्र कुमार पाण्डे,भगवत सिंह रावत,मनोज साह जगाती, पूरन सिंह विष्ट, सपना बिष्ट, सुरेन्द्र कुमार, ललिता दफौटी,राकेश पवार, गीता उप्रेती, विमल बिष्ट, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा आदि मौजूद रहे l