उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 763 वें दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 763 वें दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 763वे दिन पर्यटक आवास गृह डीडीहाट परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में सुंदर सिंह रावत चंदन सिंह राणा लक्ष्मण कुमार बलवंत रावल बबलू हर सिंह ललित कुमार गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।












