उत्तराखंड उच्च न्यायालय में बार एसोसिएशन के द्वारा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने किया

नैनीताल l 25वें राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में बार एसोसिएशन की ओर से बार सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में आज उच्च न्यायालय में स्व. एन बी तिवारी की स्मृति में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने किया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय में 5 नवम्बर से कई प्रतियोगिताए कराई जा रही है। जिसमे चित्रकला, कैरम, चैस व टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है। उन्होंने कहा खेलो के आयोजन से अधिवक्ताओं को एक दूसरे से मिलने के साथ ही मानसिक तनाव दूर करने का एक अच्छा साधन है l बार अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, रजिस्ट्रार जनरल सहित उच्च न्यायालय के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी अंर्तसदनीय वाद विवाद प्रतियोगिता में सागवान सदन ने मारी बाजी

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad