आईएससी 12वीं में आल सेंट्स की छात्रा सैयदा ने 10वीं में शेरवुड के छात्र शौरवीर ने किया नगर टॉप

नैनीताल: इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट (आईएससी) 12वीं बोर्ड परीक्षा में आल सेंट्स कालेज की छात्रा स्येदा आमना कामरान ने 99.5 फीसद अंकों के साथ नगर टॉप किया तो 10वीं में शेरवुड के छात्र शौरवीर ने किया नगर टॉप किया। आल सेंट्स की शांभवी शाह ने 99 फीसद के दुसरा व सेंट मैरी कांवेंट कॉलेज की छात्रा असलीला साह ने 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ नगर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10वीं में सेंट मैरी कांवेंट की छात्रा मैत्रीयी बिष्ट ने नगर में दूसरा और शेरवुड कालेज के ही छात्र दिव्यम अग्रवाल ने नगर में तीसरा स्थान हासिल किया।
आल सेंट्स कालेज में अनाया गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेंट मैरी कांवेंट कॉलेज में युगांतिका ने 98 फीसद अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि भूमिका गंगोला ने 97.75 फीसद अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेंट जोज़फ कालेज आशुतोष तिवारी ने 98.25 फीसद अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया, जबकि धनंजय प्रताप सिंह बिष्ट ने 97.75 प्रतिशत के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। मो सूफयान सिद्दीकी व गर्वित कुमार टम्टा ने ने 95.75 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। शेरवुड कालेज के सजल गंगवार ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान बनाया, सचकिरत अग्रवाल व रुद्र नारायण गुप्ता ने 96.25 फीसद अंकों के साथ विद्यालय में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि इशिता सिंह ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शेरवुड कालेज के छात्र शौरवीर गुप्ता ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ नगर टॉप किया, जबकि सेंट मैरी कांवेंट की छात्रा मैत्रीयी बिष्ट ने नगर में दूसरा और शेरवुड कालेज के ही छात्र दिव्यम अग्रवाल ने नगर में तीसरा स्थान हासिल किया।
शेरवुड कालेज यथार्थ सिंह ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। परीक्षा में 70 विद्यार्थी शामिल हुए थे, सभी उत्तीर्ण हुए। सेंट मैरी कांवेंट कॉलेज की छात्रा स्निग्धा शर्मा ने 97.40 फीसद के साथ विद्यालय में दूसरा, जबकि प्रियांशी बिष्ट ने 95 फीसद अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। परीक्षा में आल सेंट्स कालेज की छात्रा मान्या आशी ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया, आकांक्षा अग्रवाल 96.4 द्वितीय और आर्या अग्रवाल ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान बनाया। सेंट जोज़फ कालेज में अरुणव गंगोला व मयंक रैकवाल ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय में पहला स्थान बनाया, जबकि सार्थक सिंह रावत ने 94.2 फ़ीसफ अंकों के साथ दूसरा और अंशदीप सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।