आशीर्वाद विमेंस क्लब ने आलू खेत में किया पौध रोपण

नैनीताल: आशीर्वाद विमेंस क्लब ने शुक्रवार को आलू खेत में पौध रोपण किया। पर्यावरणविद् यशपाल रावतके मार्ग निर्देशन में यह कार्यक्रम किया गया। अलुखेत के विभिन्न क्षेत्रों में बांज , देवदार , उतीस , पुतली और पागर, खरस्यू इत्यादि के पौध रोपे गए। इस अवसर पर प्रत्येक पौधे के पीछे छुपे हुए वैज्ञानिक तथ्य आध्यात्मिक महत्व बहुत ही सार्थक और रोचक तरीके से समझाएं गये।
आशीर्वाद वूमेंस क्लब की ओर से शोभा गुप्ता , रेखा कंसल, गीता साह, रेखा त्रिवेदी श्रीमती मोनिका साह ,मानसी गर्ग ,नीलू एलहेनस , वर्षा अंजली श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, निधि कंसल श्रीमती मीनू शर्मा उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्य में यशपाल रावत जी की सुपुत्री शिखा रावत उनके साथियों ने भी सहयोग दिया।
आर्शीवाद क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा श्री यशपाल रावत का आभार व्यक्त किया गया और और धन्यवाद दिया गया। इसी क्रम में अजय कुमार गुप्ता के सौजन्य से पौधे प्राप्त हुए उनका क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।