सुरक्षित मातृत्व एवं एनीमिया मुक्त भारत हेतु स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान”प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ओखलकांडा

नैनीताल l मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महोदय के निर्देशन में क्षेत्र में सुरक्षित मातृत्व एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में समस्त एएनएम, आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को निर्देशित किया गया है कि वे गर्भवती महिलाओं के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
बैठकों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक जांच जैसे हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरिन जांच, अल्ट्रासाउंड एवं टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों में खून की कमी को दूर करने हेतु आयरन एवं फोलिक एसिड (IFA) की नियमित खुराक, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा समय-समय पर हीमोग्लोबिन जांच सुनिश्चित की जा रही है।
इसके अतिरिक्त, 100 डे टीवी (100 Day TB Elimination Campaign) के अंतर्गत क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के लिए भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संभावित लक्षणों की पहचान, समय पर जांच एवं उपचार हेतु समुदाय को जागरूक किया जा रहा है।
अभियान की विशेषता यह है कि गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी शामिल कर सुरक्षित मातृत्व, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महोदय ने आम जनमानस से अपील की है कि वे इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, एनीमिया की रोकथाम एवं टीबी उन्मूलन में सहयोग करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनें।डा अवनीश दीवान, डॉ अंजलि बीपीएम भुवन पपने, बीसीएम प्रकाश पांडे एस टी एस मनीष मेहरा, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।