स्नूकर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रोहित व जूनियर वर्ग में अक्षत ने जीता खिताब

नैनीताल l IX उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग सीनियर एव जूनियर स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन द ब्रेक हाउस अकादमी देहरादून में किया गया l इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से खिलाड़िओं ने भाग किया l फाइनल मुक़ाबला रोहित गर्ब्याल (देहरादून) एव साहिल डोरा (देहरादून) के बीच खेला गया l जिसमें दोनों ही खिलाड़िओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया बेस्ट ऑफ़ 7 मुक़ाबले में रोहित ने शानदार खेल दिखाते हुए ३-० की बढ़त बनाई, साहिल ने शानदार वापसी करते हुए अगले 2 गेम जीत के ३-२ कर दिया अगले गेम में रोहित ने शानदार ब्रेक बनाते हुए ४-२ से चैंपियनशिप अपने नाम की l तीसरे स्थान के मैच में सक्षम गैरोला (देरादून) ने ओवैस कामरान (देहरादून) को ३-२ से हराया l रोहित गर्ब्याल, साहिल डोरा और सक्षम गैरोला २५ नवंबर से इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे l वहीँ जूनियर स्नूकर के फाइनल मुक़ाबले में अक्षत गुसाईं (हल्द्वानी) ने आदित्य बिष्ट (रुद्रप्रयाग) को ३-० से हराकर खिताब जीता l अक्षत गुसाईं और आदित्य बिष्ट इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का जूनियर स्नूकर में प्रतिनिधित्व करेंगे l बिलियर्ड्स के फाइनल में अनिल सागर (देहरादून) ने पंकज कुकरेजा (देहरादून) को ३-२ से पराजित किया l अनिल सागर और पंकज कुकरेजा इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का बिलियर्ड्स में प्रतिनिधित्व करेंगे l इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव पंकज कुकरेजा, प्रधान घनश्याम पुरी, उप-प्रधान महेश आनंद आदि मौजूद रहे और खिलाड़िओं की हौसला अफ़ज़ाही की और पुरस्कार वितरण किये l अंत में सभी आयोजकों और खिलाड़िओं को धन्यवाद देते हुए पुरस्कार वितरण समारोह समाप्त हुआ l चैंपियनशिप के आयोजक, ब्रेक हाउस स्नूकर अकादमी के कारन थपलियाल और कार्तिक थपलियाल का भी शुक्रिया अदा किया गया l











