शेर का डांडा डांडा शक्ति केंद्र की बैठक डंगवाल भवन स्टोनले कंपाउंड में की गई

नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल नगर मंडल की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान समीक्षा बैठकों के क्रम में शेर का डांडा शक्ति केंद्र की बैठक डंगवाल भवन स्टोनले कंपाउंड में की गई। मुख्य वक्ता मंडल महामंत्री हरीश राणा ने इस अभियान के दौरान बूथ स्तर पर मतदाताओं का सहयोग करने हेतु अनुरोध किया। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की गई।
शक्ति केंद्र पालक खजान डंगवाल ने बूथवार कार्ययोजना बनाए जाने, लक्ष्य निर्धारण एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वाहन किया।
इस दौरान प्रभारी संजोग सिंह , बूथ अध्यक्ष महेश अधिकारी , ललित मोहन एवं विनोद सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।











