शनिवार को शाह चौधरी समाज ने बच्चों को बांटे पाठ्य सामग्री

नैनीताल l शनिवार को साह चौधरी समाज नैनीताल द्वारा प्राइमरी पाठशाला मल्लीताल में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई l यह आयोजन शिखर साह सुपुत्र स्वर्गीय खद्योत साह के सौजन्य से किया गया l इस आयोजन में उनकी माताजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही l इस मौके पर संगठन के सचिव मयंक साह श्रीमती बिसना साह मनोज साह अध्यक्ष राम सेवक सभा मल्लीताल अरुण साह श्रीमती भारती साह हर्षित साह उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती ममता साह प्रधानाचार्या प्राथमिक विद्यालय का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ l









