अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को हल्दानी ब्लाक के जीआईसी बनभूलपुरा व जीजीआईसी बनभूलपुरा का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया

हल्द्वानी 16 अक्टूबर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को हल्दानी ब्लाक के जीआईसी बनभूलपुरा व जीजीआईसी बनभूलपुरा का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा कक्षाओं में जाकर बच्चों से बिषय आधारित कई सवाल जवाब किये। अपर निदेशक के जीजीआईसी बनभूलपुरा में बच्चों के अधिगम स्तर की सराहना की। बच्चों ने अपने प्रश्नों का बेबाक उत्तर दिया। इस स्कूल में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत व इन्टर का परीक्षाफल 97 प्रतिशत रहा है। वर्तमान में विधालय में एक हजार से अधिक बच्चे अध्धयनरत है। विधालय में प्रधानाचार्य के पद पर दो दिन पहले ज्योति पन्त ने कार्यभार ग्रहण किया है। वरिष्ठ प्रवक्ता यास्मीन ने विधालय की समस्याओं को रखा।इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की बैठक आहूत कर पठन पाठन पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया। ए डी ने जीआईसी बनभूलपुरा में शैक्षणिक गतिविधियों को देखा उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा। विधालय में 470 बच्चे पंजीकृत हैं। विधालय में राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने प्रधानाचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रधानाचार्य ने विधालय के शिक्षण अधिगम स्तर को बेहतर करने हेतु विशेष प्रयास किए जाने को कहा। निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर में सोमवार से निःशुल्क योग खेल प्रशिक्षण शिविर, अंतर-महाविद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
Ad Ad Ad