43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ्स कॉलेज, बीएसएसवी रेड और सनवाल स्कूल व्हाइट की जीत

नैनीताल। 43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में सेंट जोसेफ्स कॉलेज नैनीताल, बीएसएसवी रेड और सनवाल स्कूल व्हाइट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।

दिन का पहला मुकाबला पी.पी.जे.एस.वी. ‘बी’ और सेंट जोसेफ्स कॉलेज नैनीताल के बीच खेला गया, जिसमें सेंट जोसेफ्स कॉलेज नैनीताल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  शोध प्रकाशन नैतिकता, भारतीय ज्ञान परंपरा और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर हुआ मंथन, कुमाऊं विश्वविद्यालय में आईसीएसएसआर प्रायोजित शोध पद्धति पाठ्यक्रम का तीसरा दिनविशेषज्ञों ने शोध की मौलिकता, नैतिकता और बौद्धिक संपदा के संरक्षण की दी जानकारी

दूसरे मुकाबले में बीएसएसवी रेड और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘बी’ की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मैच में बीएसएसवी रेड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

दिन का तीसरा मुकाबला सनवाल स्कूल व्हाइट और एचजीएस भीमताल के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें सनवाल स्कूल व्हाइट ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-1 से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सख्त, जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश

प्रतियोगिता में सभी टीमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर उतर रही हैं और मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad