20 अगस्त से शुरू होगा द्वितीय उत्तराखंड कुमाऊं कप फुटबॉल टूर्नामेंट, पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अगस्त
नैनीताल। नगर पालिका कर्मचारी मनोरंजन क्लब, नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘द्वितीय उत्तराखंड कुमाऊं कप फुटबॉल टूर्नामेंट’ (सत्र 2026-2027) का भव्य आगाज आगामी 20 अगस्त से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा के साथ ही खेल प्रेमियों और फुटबॉल टीमों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन समिति के अनुसार, इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की इच्छुक सभी टीमों के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है। समय पर पंजीकरण कराने वाली टीमों को ही प्रतियोगिता के फिक्स्चर में शामिल किया जाएगा। बता दें लैंडोलिंग के सफल आयोजन के बाद नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान पर कुमाऊं कप का रोमांच देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों ने सभी खेल क्लबों और टीमों से अपील की है कि वे 16 अगस्त की समय सीमा से पहले अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें।












