हरमन माइनर में आकर्षण का केंद्र रही विज्ञान प्रदर्शनी

भीमताल। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हरमन माइनर स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उददेश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शित कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिड़ला इंस्टीटयूट ऑफ एप्लाइड साइंस के डायरेक्टर प्रो. वीके सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य केडी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों में यह दिखाने का प्रयास किया है, कि आने वाला कल उनका है। और अपनी नई वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़कर देश को नई उंचाईयों तक ले जाएंगे। नई शिक्षा नीति में लोकल फॉर वोकल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने छात्रों के चंद्रयान-3 स्मार्ट डस्टबिन, रेन वॉटर डिटेक्टर, वेस्ट वॉटर मेनेजमेंट कृषि तकनीक आपदा प्रबंधन, जलवायु ऊर्जा संसाधन ध्वनि प्रदूषण स्वच्छता पर बने मॉडलों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केडी सिंह ने सभी बाल वैज्ञानिकों तथा अध्यापकों को बधाई देते प्रोत्साहित किया।