ब्रह्मज्ञान के पश्चात सत्संग आवश्यक है

हल्द्वानी 25 अप्रैल / आज संत निरंकारी मिशन के तत्वधान में एक विशाल सत्संग का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन गोजाजाली बरेली रोड हल्द्वानी में हुआ जिसमे दिल्ली से पधारे मिशन के केंद्रीय ज्ञानप्रचारक नेपाल सिंह चौधरी जी ने सत्संग को संबोधित करते हुए अपने विचारों में कहा कि ।प्रभु कृपा से कई जन्मों पश्चात मनुष्य जन्म मिलता है सदगुरु कृपा से ज्ञान की प्राप्ति होती है जैसे बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने हरदेव वाणी में फरमाया है
जिसकी भक्ति जिसकी पूजा उसका ज्ञान जरूरी है
कहे हरदेव पहले ईश्वर की पहचान जरुरी है
ज्ञान पर दृढ़ता के लिए सत्संग आवश्यक है बाबा अवतार सिंह जी महाराज कहते हैंजो संतजन प्रतिदिन संगत में आते हैं वो कभी भी भुलावे में नहीं पडते कोई भी समय हो संगत को हाथ से खोने नहीं देते l

यह भी पढ़ें 👉  जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष फोकस, मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने कहा कि आज ज्ञान कि कमी होने के कारण संसार में मानव एक दुसरे के प्रति देव्श्भावाना और अहंकार में पड़ा है इसी भावना को मिटाने के लिए आज सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ये ब्रम्ह ज्ञान दे रहे है ताकि इसी ज्ञान से संसार में भाईचारा और एकता कायम हो सके और इसी ब्रह्मज्ञान से प्रभु को भी पाना संभव है

यह भी पढ़ें 👉  काउंसिल स्कूल्स जूनियर और सीनियर गर्ल्स टेबल टेनिस टूर्नामेंटजूनियर वर्ग में द हैरिटेज स्कूल ने श्रीराम सेंटेनियल को हराया

सत्संग के अंत में क्षेत्रीय संचालक श्री दीपक वाही जी ने दिल्ली से पधारे महात्माओं का और आई हुई समस्त साधसंगत का आभार व्यक्त किया ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad