नगर पालिका नैनीताल में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक सरिता आर्या ने दी शुभकामनाएं

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल में आयोजित नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक श्रीमती सरिता आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नवनियुक्त नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नगर पालिका परिवार में नए जनप्रतिनिधियों के जुड़ने से जनसेवा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सभी के समन्वित प्रयासों से नैनीताल के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्य सरकार का अभिनंदन करते हुए सभी नवनियुक्त नामित सभासदों को सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल ने शासन द्वारा मनोनीत आनंद बिष्ट, विमल बिष्ट, मनोज पवार, दीपिका बिनवाल एवं मीनू बुड़लाकोटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) रोहताश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नगर पालिका सभासद मनोज साह जगाती, भगवत सिंह रावत, काजल आर्या, राकेश पवार, पूरन बिष्ट, ललिता दफौटी, गजाला कमाल, जीनू पांडे, अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, शीतल कटियार, गीता उप्रेती, सपना बिष्ट एवं सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त भाजपा के विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, ज्योति ढौंडियाल, विक्रम राठौर, मंडल महामंत्री हरीश सिंह राणा, आशीष बजाज, पंकज बर्गली, प्रकाश आर्य, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व सभासद प्रेम सागर, जीवंती भट्ट, अमिता साह, कविता साह गंगोला, प्रेमा अधिकारी, मीरा बिष्ट, कविता त्रिपाठी, दया बिष्ट, तारा राणा, हेमलता पांडे, हेमा भट्ट, हंसी बिष्ट, विनीता पांडे, गौरव हार्पर, अरविंद पड़ियार, संतोष कुमार, करण साह, युवराज करायत, राजेंद्र बिष्ट, जतिन कुमार, चेतन बिष्ट, संजय सिरोही, विश्वकेतु वैद्य, रोहित भाटिया, लाल सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा, संतोष साह, शैलेश बिष्ट, प्रियांशु कुमार एवं संजय कुमार सहित नगर पालिका के सभासद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का समापन नवनियुक्त नामित सभासदों के उज्ज्वल, सफल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।










