नहीं चला पत्थर मारने वालों का पता, क्षेत्र में पुलिस लगाएगी सीसीटीवी कैमरे

नैनीताल । नैनीताल में पिछले काफी लंबे समय से नगर के माल रोड क्षेत्र में शाम की वक्त जिला पंचायत कार्यालय के आसपास के क्षेत्र में पत्थर लोगों के वासन तथा राहगीरों के ऊपर बरस रहे हैं पत्थर कौन फेंक रहा है इसका आज तक कोई पता नहीं चल पाया क्षेत्र के लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत भी की पुलिस द्वारा भी कई बार मौके पर जाकर पूरे क्षेत्र का दौरा भी कर लिया गया है लेकिन उन्हें पत्थर बाज हाथ नहीं आए लगातार पत्थर गिरने पर तथा उनका कोई पता नहीं लगने पर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश भी व्याप्त है क्षेत्र के लोगों ने आयुक्त दीपक रावत को इस संबंध में एक पत्र भी दिया । मामले में आयुक्त दीपक रावत के निर्देशों के बाद बीती रात्रि एस.पी.जगदीश चंद्र और कोतवाल हरनाम सिंह ने अपनी टीम से साथ सर्वे किया। उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर हालातों और घटनाओं को समझा। उन्होंने बताया कि व रिपोर्ट में थर्मल कैमरा, सी.सी.टी.वी.कैमरा लगाने के साथ हाईमास्ट एल.ई.डी.लाइट लगाने के अलावा उस क्षेत्र की झाड़ियां काटी जाएगी । पुलिस टीम ने क्षेत्र के लोगों से बातचीत भी की टीम को क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से इस क्षेत्र में लगातार शाम के समय घरों में पत्थर आ रहे हैं क्षेत्र के दो-तीन लोगों को पत्थर लगे भी है तथा वह चोटिल भी हुए हैं उन्होंने कहा कि कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है ।