नैनीताल कृष्णापुर में आपदा प्रभावित परिवारों हेतु राहत सामग्री के किट तैयार करवाते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट
नैनीताल । उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक के निर्देश पर नैनीताल क्षेत्रांतर्गत कृष्णापुर में आपदा प्रभावित परिवारों हेतु जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने आपदा प्रभावित कुल 9 परिवारों हेतु राहत सामग्री की व्यवस्था की गई । प्रभावित परिवारों में मोहन सिजवाली, पान सिंह भाकुनी, ललित परिहार, दीपेश भट्ट, राजेश सोनकर, ललित जोशी, पंकज जोशी, कुन्दन बिष्ट, और जगदीश बिष्ट का परिवार शामिल है । इन सभी परिवारों को एक- एक किट राहत सामग्री वितरित की जा रही है जिस्मे एक राहत किट में 7 किलो चावल, 7 किलो आटा, 1 किलो मिक्स दाल , 1 किलो सरसों का तेल, मसाले, नमक, 5 किलो आलू और 1 किलो टमाटर शामिल है इसके अलावा प्रभावित परिवारों के लिए जलपान/भोजन सामग्री तैयार करने के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था भी की गई है । इससे पहले सुबह १० बजे कुल 45 व्यक्तियों हेतु ARO बिष्ट द्वारा प्रशासन की ओर से जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी ।










