रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 अवैध हथियारों और असलाह बनाने वाली मशीन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अपराधों को रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चला कर कार्यवाही करने के निर्देश पर अनुपालन में रामनगर पुलिस ने अवैध हथियारों व हथियार बनाने की सामग्री के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान *तुमडिया डाम से अभि0 महमूद पुत्र अब्दुल वारिग* निवासी फरीदपुर हजी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद उम्र- 35 वर्ष को *अवैध हथियार एवं अवैध हथियार बनाने वाली मशीन अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में जिस आधार पर थाना हाजा पर FIR NO 34/2025 धारा 3/5/25/27 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया। अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था शिल्पकार सभा उत्तराखंड नैनीताल नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी के एक शिष्ट मंडल ने नगर पालिका परिषद नैनीताल के अध्यक्षा डॉ सरस्वती खेतवाल के साथ एक शिष्टाचार भेंट की।

बरामद माल-
● 01 अदद 12 बोर अवैध बन्दूक
● 02अदद 315 बोर अवैध देशी तमंचे
● 12 बोर के 3 अदद जिन्दा कारतूस
● 12 बोर के 02 खोखे कारतूस
● 315 बोर के खोखे कारतूस
● असलाह बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन 256 वे दिन भी जारी रहा।

पुलिस टीम-
व0उ0नि0 मौ0 यूनुस रामनगर
उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मालधन
उ0नि0 सुनील धानिक चौकी प्रभारी पिरूमदारा
कानि0 अशोक काम्बोज
कानि0 विजेन्द्र सिंह
कानि0 विनीत चौहान

Advertisement
Ad Ad Ad
Advertisement