उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी पहल : विकास खंड ओखलकान्डा के राजकीय इंटर कालेज पैटना में कल होगा बहुउद्देशीय शिविर
नैनीताल । उत्तराखंड सरकार की “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की सोच को धरातल पर उतारते हुए विकासखंड विकास खंड ओखलकान्डा के राजकीय इंटर कालेज पैटना में कल दिनांक 9 जनवरी 2026 को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय जनता से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
Advertisement
ADVERTISEMENTS












