जनहित संस्था ने सद्भावना भोज का आयोजन किया

नैनीताल l शनिवार को जनहित संस्था नैनीताल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदभावना भोज का आयोजन किया गया। सदभावना भोज के आयोजन में संस्था के समस्त पदाधिकारियों के अलावा सभी सदस्य व स्थानीय स्तर के गणमान्य व्यक्तियों व बुद्धिजीवियों द्वारा भागीदारी की गई। जनहित संस्था नैनीताल द्वारा उक्त कार्यक्रम के साथ ही रोटरी इन्ट्रेक्ट क्लब, लौंग व्यू पब्लिक स्कूल तल्लीताल नैनीताल के सौजन्य से स्थानीय स्तर के निर्धन परिवार के व्यक्तियों के लिए वस्त्र (कपडो) वितरण जनहित संस्था के माध्यम से आज के कार्यक्रम के कम में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहवर्धक स्थिति में सम्पादित किया गया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के सौजन्य से व्यक्तिगत रूप से भी निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किये गये। आज के “सदभवना भोज” के आयोजन में संस्था के पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा अनेक लोगमौजूद थे l

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement