1 जून से धरना प्रदर्शन किया जाएगा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आगामी 1 जून से कुमाऊं मंडल विकास निगम के मुख्यालय नैनीताल में उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊँ मंडल विकास निगम और संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के सहयोग से 3 सूत्रीय मांगों को लेकर जिनमें कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम में विगत कई वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने , समान कार्य का समान वेतन देने के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयको का भुगतान सहित सात सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए धरना प्रारंभ किया जाएगा। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि शासनादेश होने के साथ-साथ माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी नियमितीकरण के लिए आदेश किए गए लेकिन निगम प्रशासन द्वारा अभी तक ना तो कर्मचारियों की वरीयता सूची जारी की गई है न हीं नियमितीकरण किया गया न हीं समान कार्य का समान वेतन दिया गया। जबकि कई कर्मचारी बिना नियमित हुए सेवानिवृत हो गए और कई कर्मचारियों का निधन हो गया है ।उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन कर्मचारियों के प्रकरण पर संवेदनशील नहीं है ‌,,5 मई को माननीय मुख्यमंत्री , पर्यटन मंत्री,पर्यटन सचिव और दोनों निगमों के प्रबंध निदेशक को मांग पत्र दिया गया था लेकिन कार्रवाई करना तो दूर उत्तर तक नहीं दिया गया ।उन्होंने कहा कि सरकार को जवाबदेही तय की जानी चाहिए कि आखिर कर्मचारी आंदोलन क्यों करता है । उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि उन्होंने ही 3 जुलाई 2024 से राज्य ही नहीं अपितु देश में पहली बार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की जगह पौधारोपण आंदोलन किया। जिसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। और 1 जून को भी पौधारोपण के साथ धरना प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह उक्त तिथि को नैनीताल पहुंचे।