सरोवर नगरी मै 60 एमएम बारिश हुई

नैनीताल । सरोवर नगरी में रेड अलर्ट का ज्यादा असर नहीं रहा रात्रि में यहां बारिश हुई जो सुबह 10 बजे तक जारी रही लेकिन उसके बाद नगर में बारिश बंद हो गई । बीती रात्रि से शुक्रवार की संयंत्र तक नगर में कल 60 एमएम बारिश रिकार्ड की गई । मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट घोषित किए जाने के बाद शुक्रवार को नाव चालकों ने अपनी वोटो को भी बोट स्टैंड में नहीं उतारा । बारिश के थमने के बाद ही यहां सैलानियों की चहल-पहल बड़ी काफी कम संख्या में यहां इन दिनो सैलानी पहुंचे हुए हैं । कुछ जगहों में बारिश के बाद हल्का मालवा भी आया तथा कई जगह में पेड़ भी गिरे । बारिश के बाद नैनी झील का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है । बारिश रुकने के बाद नगर में बादल छाए हुए थे । नैनी झील का जलस्तर 82 फीट से अधिक पहुंच गया है 90 फीट पहुंचने पर झील लबालब भर जाती है तथा झील के गेटों को खोल दिया जाता है । बारिश के रुकने के बाद यहां पहुंचे सैलानियों ने माल रोड बड़ा बाजार आदि जगहों में चहल कदमी भी की । आमतौर पर नगर के मल्लीताल स्थित पंत पार्क में सैलानियों की काफी भीड़ रहती थी लेकिन शुक्रवार को बारिश से चलते पार्क में सैलानियों की भीड़ कम रही ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  125 वीं जयन्ती पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, समान आचार संहिता लागू करना डॉ.मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य, राष्ट्रवाद के प्रहरी थे डॉ मुखर्जी- प्रवीण आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad