हल्द्वानी पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों का चोरी किया गया माल हुआ बरामद

नैनीताल ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर अपराधों के त्वरित अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल भी बरामद किया है।
घटना-1
दिनांक 08.07.2026 को वादी हेमन्त सिंह निवासी बेड़ापोखरा, देवलचैड़, रामपुर रोड, हल्द्वानी की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मकान का ताला तोड़कर Dell कंपनी का लैपटॉप, 42 इंच की LED Vhoh , Sony android मोबाइल, Havells सीलिंग फैन, मंदिर की पीली धातु की मूर्तियां, आसन, झूला (पेंडिन), तांबे की आचविन तथा ट्रैकिंग बैग चोरी किए जाने के संबंध में मु0अ0सं0 224/2026 धारा 305(a)/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना-2
दिनांक 08.07.2026 को डॉ. खड़क सिंह दलाल, प्रमुख अधीक्षक, सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय हल्द्वानी की तहरीर पर अस्पताल परिसर से Split AC के आउटडोर कॉपर पाइप चोरी होने के संबंध में मु0अ0सं0 227/2026 धारा 305(e) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं श्री अमित कुमार सैनी,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।
टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर दोनों घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
बरामद मालः-
वादी हेमन्त सिंह के चोरी गए सामान में-
1- 42 इंच स्म्क् टीवी मय रिमोट
2- DELL लैपटॉप मय चार्जर
3- Sony Android मोबाइल फोन
4- मंदिर की 4 पीली धातु की मूर्तियां एवं एक आसन
5- दो पीली धातु के झूले (पेंडिन)
6- तांबे की आचविन
7- Havells सीलिंग फैन
बेस चिकित्सालय प्रकरण में-
1- चोरी किए गए AC के कॉपर पाइप बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- रितिक बिष्ट उर्फ गोलू पुत्र रमेश सिंह बिष्ट, निवासी धारानौला, जनपद अल्मोड़ा, उम्र 25 वर्ष।
▪️संबंधित मुकदमा- मु0अ0सं0 224/2026 धारा 305(a)/331(3)/317(2)/3(5) बीएनएस।
▪️संबंधित मुकदमा- मु0अ0सं0 227/2026 धारा 305(e)/317(2) बीएनएस।
2- ऋषभ अग्रवाल पुत्र अजय कुमार, निवासी किच्छा रोड, फूलबट्टा, नियर बस स्टेशन, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 30 वर्ष।
▪️संबंधित मुकदमा- मु0अ0सं0 227/2026 धारा 305(e)/317(2) बीएनएस।
अभियुक्त रितिक बिष्ट का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं034/2024, धारा 392/411 IPC थाना कोतवाली अल्मोड़ा।
2- मु0अ0सं0 24/2022, धारा 380/411/457/506 भादवि, थाना कोतवाली अल्मोड़ा।
3- मु0अ0सं0 05/2020, धारा 8/21 NDPS Act थाना कोतवाली अल्मोड़ा।
4- मु0अ0सं0 16/2021, धारा 8/21 NDPS Act थाना कोतवाली हल्द्वानी।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 मनोज कुमार, चौकी प्रभारी टीपीनगर
2- उ0नि0 दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव
3- हेड कांस्टेबल इसरार नबी (सीसीटीवी विश्लेषण)
4- कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी
5- कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह अधिकारी
6- कांस्टेबल अनिल टम्टा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु 1500/- रू0 पुरस्कृत करने की घोषणा की है।









