उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 725वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल ।उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 725वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 725वे दिन पौधारोपण के साथ व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत डीडीहाट के चर्मा में 73 प्लाटून डीएससी को।।। मेरा पौधा मेरा परिवार।।। कार्यक्रम के तहत जोड़ते हुए प्लाटून के कप्तान कुंदन सिंह कन्याल के नेतृत्व में बृहद स्तर पर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। कैप्टन कुंदन सिंह कन्याल ने कहा कि उनके प्लाटून द्वारा लगाए गए पौधों का संरक्षण वह करेंगे साथ ही पौधारोपण से अन्य को भी प्रेरित करेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शाह, गौरव पांडे उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि 2 जुलाई से 15 जुलाई तक अपने स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरु रानी की स्मृति में यह विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।







