डीएसबी परिसर के पंकज भट्ट ने दी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा


नैनीताल l कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल के वाणिज्य विभाग के शोधार्थी पंकज भट्ट ने सोमवार को पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी l जिसमें विशेषज्ञ के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. एसएस खनका शामिल हुए l
पंकज भट्ट ने अपना शोध वाणिज्य विभाग के प्रो. अतुल जोशी के निर्देशन में मत्स्य पालन पिथौरागढ़ में आर्थिक मजबूती तथा महिला सशक्तिकरण और सतत पर्वतीय विकास का एक प्रमुख आधार बन सकता है, विषय पर पूर्ण किया है l पंकज भट्ट ने कहा कि उचित योजना और दीर्घकालिक सहयोग के साथ मत्स्य पालन पिथौरागढ़ में आर्थिक मजबूती तथा महिला सशक्तिकरण और सतत पर्वतीय विकास का एक प्रमुख आधार बन सकता है, साथ ही यह भारत के अन्य पहाड़ी जिलों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत कर सकता है।